नागौर: नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में एक ही दिन में आई एक हजार रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट
Nagaur, Nagaur | Jun 8, 2024 नागौर कृषि उपज मंडी में जिंसो के भावों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं शनिवार को भी जिंसो के भावों में उतार चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को जीरे के भावों में एक ही दिन में एक हजार रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। शनिवार को जीरे के भाव 28 हजार रूपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं मूंग के भाव 7900 रूपए प्रति क्विंटल।