चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के गांव सैदपुर के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे छजलैट थाना के गांव कुरी रवाना निवासी कितांशु अपनी पत्नी प्रिया और एक वर्षीय बेटी दक्षिता के साथ अपनी ससुराल नहटौर क्षेत्र के गांव गढी से अपने घर बाइक द्वारा लौट रहा था। गांव सैदपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें कितांशु की मौत हो गई और प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई।एक वर्षीय बच्ची दक्षता सुरक्षित है।