चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के निगरी चौकी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन ज़ब्त किया
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सरई थाना प्रभारी के सतत निगरानी मे निगरी चौकी पुलिस को सफलता मिली है।आज दिन शनिवार की रात 7:30बजे के करीब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम छमरछ पोडी छांदा के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन मे अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन करते पाया गया। जिसे जप्त कर विवेचना में लिया गया।