चितरंगी: राज्य मंत्री राधा सिंह ने चितरंगी में ₹89.36 लाख की लागत से बने नवनिर्मित बस स्टैंड का किया लोकार्पण
चितरंगी में ग्रामवासियों की सुविधा के लिए 89.36 लाख की लागत से बने नवनिर्मित बस स्टैंड चितरंगी का आज दिन शनिवार के दोपहर 3:00 बजे के करीब राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी ने लोकार्पण किया।और राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहां की यह बस स्टैंड क्षेत्र वासियों के आवागमन को सुगम बनाएगा और नगर के विकास में एक नया कदम साबित होगा।