सोनो: बूढ़ीखार स्वास्थ्य उपकेंद्र में ड्यूटी से गायब डॉक्टर को किया शोकाज, दो दिनों में मांगा जवाब
Sono, Jamui | Jun 2, 2026 पब्लिक एप की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। शनिवार को झाझा प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ीखार स्वास्थ्य उपकेंद्र से डा. राजीव कुमार के ड्यूटी से गायब रहने की खबर को पब्लिक एप पर ने प्रमुखता से दिखाया गया था। खबर दिखाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया। मंगलवार 2:00 बजे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।