Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 27 जुलाई 2026 शीर्षक: समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त 19 आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश। जमुई: बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय – 3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के सफल क्रियान्वयन एवं आम जनों को सुलभ प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त द्वारा की गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका उप विकास आयुक्त द्वारा अत्यंत धैर्य, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ अनुश्रवण किया गया। आज आयोजित जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रशासनिक, राजस्व एवं विकास संबंधी विभागों से जुड़े कुल 19 मामले दर्ज किए गए। आवेदनों की गहन समीक्षा के क्रम में भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े मामलों की बहुलता देखी गई, जिनमें ज़मीन की नापी, अवैध कब्ज़े और आपसी सीमांकन की जटिल समस्याएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं से प्रभावित नागरिकों द्वारा आपदा राहत कोष तथा अनुग्रह अनुदान की बकाया राशि के अविलंब भुगतान की मांग की गई। सेवा विषयक मामलों के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में जारी नियुक्ति प्रक्रियाओं तथा समेकित बाल विकास सेवाएं के तहत आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका चयन प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक एवं तकनीकी अड़चनों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। साथ ही, विगत पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासनिक एवं चुनावी दायित्वों का निष्ठापूर्वक संपादन करने वाले कर्मियों द्वारा अब तक लंबित पड़े मानदेय एवं पारिश्रमिक के शत-प्रतिशत भुगतान का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। आज के जनता दरबार में प्राप्त मामलों की गंभीरता और संवेदनशीलता के आधार पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारियों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं अन्य विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों को दूरभाष एवं पत्राचार के माध्यम से तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि जनता दरबार में प्राप्त सभी 19 मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे की गई कार्रवाई का स्पष्ट एवं विस्तृत प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को ससमय समर्पित करना सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके। #jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 27, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय में जनता दरबार, 19 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमुई समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों से जुड़े 19 मामलों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद, आपदा राहत, आंगनबाड़ी चयन और लंबित मानदेय जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

हैशटैग:

#Jamui #JantaDarbar #JamuiNews #Bihar #BiharGovernment #PublicGrievance #GoodGovernance #DDC #Samaharnalay #SevanTakNews #BiharNews #JanSampark #SaatNishchay3

समाहरणालय में जनता दरबार, 19 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जमुई समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों से जुड़े 19 मामलों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद, आपदा राहत, आंगनबाड़ी चयन और लंबित मानदेय जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। हैशटैग: #Jamui #JantaDarbar #JamuiNews #Bihar #BiharGovernment #PublicGrievance #GoodGovernance #DDC #Samaharnalay #SevanTakNews #BiharNews #JanSampark #SaatNishchay3

Sono, Jamui | Jul 27, 2026

Jamui, Bihar | Jul 27, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
 27 जुलाई 2026

शीर्षक: मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से लिया भाग।  विद्युत अवसंरचना की सुरक्षा, पीएम सूर्य घर योजना तथा अन्य कल्याणकारी प्राथमिकताओं पर दिए गए आवश्यक निर्देश।

जमुई: मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक , बिहार की संयुक्त अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,विद्युत अवसंरचना की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था तथा 'हर थाली में बिहार की तरकारी' जैसी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं की गहन एवं विस्तृत समीक्षा की गई।

इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के संकल्प को दोहराते हुए कृषि फीडरों और ग्रामीण इलाकों में बिजली तारों, केबलों, कॉपर कॉइल एवं ट्रांसफॉर्मर तेल की चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने विद्युत ढांचे को राज्य की संपत्ति का अभिन्न अंग बताते हुए इसे क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों और संगठित गिरोहों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक , बिहार ने भी पुलिस प्रशासन को संवेदनशील विद्युत उपकेंद्रों तथा कृषि फीडरों के आसपास सघन गश्त करने, पूर्व दर्ज प्राथमिकियों में त्वरित चार्जशीट दाखिल करने तथा इस प्रकार के अपराधों में लिप्त अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल चलाने का आदेश दिया। साथ ही चोरी के सामानों की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले कबाड़ियों एवं गिरोहों के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने का टास्क सौंपा गया। विद्युत अवसंरचना की सुरक्षा एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल के नेतृत्व में इसके लिए एक समर्पित मॉनिटरिंग  सेल के गठन का निर्देश भी दिया गया। 

इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत अवसंरचना जिले के विकास और किसानों की समृद्धि की जीवनरेखा है, अतः सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बैठक में राज्य में संचालित 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के अद्यतन क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण योजना को गति प्रदान करने हेतु जिले के समस्त बैंकर्स के साथ बैठक कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही चयनित एजेंसियों को सोलर पैनल एवं संबंधित स्ट्रक्चर की स्थापना एक साथ करने के निर्देश दिए गए ताकि कार्य समयबद्ध रूप से पूरा हो सके।

वहीं, सब्जी उत्पादकों को सशक्त बनाने तथा विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित 'हर थाली में बिहार की तरकारी' (VEGFED) योजना की समीक्षा करते हुए जमुई जिले के सोनो, गिद्धौर एवं चकाई प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति (P.V.C.S.) के लिए भूमि चिह्नित कर आधारभूत संरचना निर्माण की दिशा में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त 'पंचायत विकास दिवस' के अवसर पर नवनिर्मित राशन कार्डों के वितरण की प्रगति का जायजा लेते हुए पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न की समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करने तथा आगामी श्रावणी मेला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #jamui #jamuinews

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 27 जुलाई 2026 शीर्षक: मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से लिया भाग। विद्युत अवसंरचना की सुरक्षा, पीएम सूर्य घर योजना तथा अन्य कल्याणकारी प्राथमिकताओं पर दिए गए आवश्यक निर्देश। जमुई: मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक , बिहार की संयुक्त अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,विद्युत अवसंरचना की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था तथा 'हर थाली में बिहार की तरकारी' जैसी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं की गहन एवं विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के संकल्प को दोहराते हुए कृषि फीडरों और ग्रामीण इलाकों में बिजली तारों, केबलों, कॉपर कॉइल एवं ट्रांसफॉर्मर तेल की चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने विद्युत ढांचे को राज्य की संपत्ति का अभिन्न अंग बताते हुए इसे क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों और संगठित गिरोहों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक , बिहार ने भी पुलिस प्रशासन को संवेदनशील विद्युत उपकेंद्रों तथा कृषि फीडरों के आसपास सघन गश्त करने, पूर्व दर्ज प्राथमिकियों में त्वरित चार्जशीट दाखिल करने तथा इस प्रकार के अपराधों में लिप्त अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल चलाने का आदेश दिया। साथ ही चोरी के सामानों की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले कबाड़ियों एवं गिरोहों के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने का टास्क सौंपा गया। विद्युत अवसंरचना की सुरक्षा एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल के नेतृत्व में इसके लिए एक समर्पित मॉनिटरिंग सेल के गठन का निर्देश भी दिया गया। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत अवसंरचना जिले के विकास और किसानों की समृद्धि की जीवनरेखा है, अतः सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। इस बैठक में राज्य में संचालित 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के अद्यतन क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण योजना को गति प्रदान करने हेतु जिले के समस्त बैंकर्स के साथ बैठक कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही चयनित एजेंसियों को सोलर पैनल एवं संबंधित स्ट्रक्चर की स्थापना एक साथ करने के निर्देश दिए गए ताकि कार्य समयबद्ध रूप से पूरा हो सके। वहीं, सब्जी उत्पादकों को सशक्त बनाने तथा विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित 'हर थाली में बिहार की तरकारी' (VEGFED) योजना की समीक्षा करते हुए जमुई जिले के सोनो, गिद्धौर एवं चकाई प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति (P.V.C.S.) के लिए भूमि चिह्नित कर आधारभूत संरचना निर्माण की दिशा में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त 'पंचायत विकास दिवस' के अवसर पर नवनिर्मित राशन कार्डों के वितरण की प्रगति का जायजा लेते हुए पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न की समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करने तथा आगामी श्रावणी मेला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #jamui #jamuinews

Jamui, Bihar | Jul 27, 2026