मोकामा: मोकामा में गांजे से भरा कंटेनर ट्रक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Mar 9, 2026 मोकामा थाना पुलिस को बीती देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को लगभग 12 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा से भरे एक कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान मौके से तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कुल 398 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।