संरक्षक मनोज जायसवाल ने बताया कि हरिजन सराय स्थिति खड़े हनुमान मंदिर में सर्वप्रथम पूजन शुरू होगा जो करीब 12 बजे तक चलेगा उसके बाद बारात चलेगी। बताया कि शिव बारात शोभायात्रा प्रतिभा मार्ग से होकर पुलिस चौकी के सामने से होते हुए बेनीगंज रोड़ भुय्यन देवी मंदिर ठहरेगी। यहां से दो घण्टे बाद शाम करीब 4 बजे शिव बारात शोभायात्रा इम्लियाबाग की ओर प्रस्थान करेगी।