राजपुर: दिनदहाड़े जंगल में प्लेसमेंट कर्मचारी से लूट, तीन नकाबपोशों ने बनाया बंधक
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने नगर पंचायत राजपुर के एक प्लेसमेंट कर्मचारी को जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और मोबाइल, नकदी समेत उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स