ब्रह्मपुर: कुंती नगर में चोरी: रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर से ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी
कुंती नगर मोहल्ला वार्ड संख्या 12 में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 2 बजे चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रिटायर्ड प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मण सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 40 हजार रुपये नगद उड़ा लिए।