राजनांदगांव: होली त्योहार के मद्देनजर राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील, शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं होली
राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है होली त्यौहार के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिक आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए।राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से इसको लेकर अपील की है,इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का हथियार रखने की जानकारी होती है,तो पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई है।