नवा बाज़ार: तुलबुला में दो एकड़ अफीम की फसल पुलिस ने ट्रैक्टर से नष्ट की
नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुलबुला में अवैध रूप से की जा रही अफीम (पोस्ता) की खेती के विरुद्ध शुक्रवार को कार्रवाई की गई। करीब 02 एकड़ क्षेत्र में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से नष्ट किया गया।