भिनगा: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन पर छात्राओं को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन पर एसपी घनश्याम चौरसिया के द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भया पुरवा की छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया की वाहन चलाने के लिए 18 वर्ष की आयु होना जरूरी है। साथ ही वाहन चलाने के लिए यातायात नियमों की जानकारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें तथा मोबाइल फोन पर बात कतई नहीं करें।