घरघोड़ा: रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों और चयनित आरक्षकों के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। डीएसपी विद्या जौहर और टीम ने फिंगरप्रिंट, NAFIS और MCU से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी। उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आधुनिक जांच प्रक्रिया में दक्ष बनाना है।