सासनी: शहीद पार्क में समर्पण सेवा समिति सामाजिक संस्था की बैनर तले धूमधाम से मनाया गया 14 वां गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम
Sasni, Hathras | Sep 7, 2024 सासनी के बस स्टैंड के पास शहीद पार्क में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर 7 सितंबर शनिवार के दिन समर्पण सेवा समिति सामाजिक संस्था के बैनर तले गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आचार्य संजय उपाध्याय, तुषार उपाध्याय, लोकेश गॉड, श्रीनाथ पाठक और शैलेश शास्त्री द्वारा विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ।