सासनी: तहसील सासनी पर सितंबर माह के पहले शनिवार को समाधान दिवस का किया गया आयोजन, उपजिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं
Sasni, Hathras | Sep 7, 2024 हाथरस की तहसील सासनी पर सितंबर माह के पहले शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। तहसील सासनी पर लगे समाधान दिवस में 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।