कालापीपल: कालापीपल में भावांतर योजना के तहत किसानों के खाते में फसल विक्रय राशि डालने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ऋजु बाफना ने बताया कि भावांतर भुगतान योजनातंर्गत कृषकों की फसल विक्रय की राशि व्यापारियों द्वारा उनके खाते से एनईएफटी, आरटीजीएस एवं ट्रांसफर के माध्यम से कृषकों के खाते में प्रदाय की जा रही है।इस संबंध में कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि कृषकों के भुगतान में विलंब ना करें।