शाहपुरा: भेड़ाघाट के पंचवटी से कांवड़ यात्रा शुरू हुई, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी हुए शामिल
भेड़ाघाट के पंचवटी से गुरुवार सुबह लगभग 7:00 से कावड़ यात्रा शुरू हुई। यात्रा में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी शामिल हुए।नर्मदा तट पर भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही यह कावड़ यात्रा शुरू हुई। यात्रा दमोह जिले के बांदकपुर स्थित जागेश्वर धाम पहुंचेगी इस दौरान पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कामद यात्रा को आस्था का विशेष केंद्र बताया।