ग्राम पंचायत धरोगड़ा के सभागार में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ग्राम पंचायत धरोगड़ा के सभागार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधान पुष्पा ठाकुर ने राष्ट्रध्वज फहराया और सभी ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। पहली बार बीडीओ नरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता दीपक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, भाईचारे और विकास को मजबूत करने का संकल्प लिया।
शिमला से ओम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
#IndependenceDay #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #15August #Dharogda #Shimla #ShimlaNews #HimachalPradesh #HimachalNews #Tiranga #JaiHind #VandeMataram #DeshBhakti #FreedomFighters #ExServicemen #IndianArmy #PanchayatNews #HPNews #LatestNews #RozanaHimachal