कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह 15-20 लोग उनके घर में आ धमके। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस को आपात संदेश भेजा है।
'यूट्यूबर्स और मीडिया चैनल मेरे घर में घुसे'
अपने आरोपों के समर्थन में सीजेपी नेता सौरव दास ने कुछ यूट्यबर्स के वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने अपने दावों को लेकर एक्स पर एक के बाद एक दो पोस्ट डाले हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, 'एसओएस: कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया चैनल ने मेरे घर में घुसपैठ की और अंदर का विजुअल दिखा रहे हैं।'
#CJP #SouravDas
Korba, Korba | Aug 5, 2026