हनुमानगढ़: पल्लू पुलिस द्वारा भीम सिंह शेखावत की गिरफ्तारी के मामले में सर्व समाज ने हनुमानगढ़ SP कार्यालय पर किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर निवासी भीम सिंह शेखावत की पल्लू पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में सर्व समाज ने आज हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग रखी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भीम सिंह शेखावत रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।