प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विशेष ऋण शिविर आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के द्वितीय चरण एवं आउटरीच अभियान के अंतर्गत जनपद कार्यालय के सभाकक्ष टीकमगढ़ में अग्रणी बैंक कार्यालय टीकमगढ़ के तत्वावधान में विशेष ऋण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य योजना के पात्र हितग्राहियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराना तथा निरस्त ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना था। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईसीआईसीआई बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
शिविर के दौरान कुल 7 ऋण प्रकरणों में 5.90 लाख रूपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। साथ ही, लंबित एवं निरस्त ऋण आवेदनों की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।
अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कैलाश नारायण आर्य ने बैंक प्रतिनिधियों से पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने तथा योजना का लाभ अधिकाधिक हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिये कहा।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026