सरदारशहर में जिला स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी हेड कांस्टेबल बसेरा और हेड कांस्टेबल मंगलसिंह ने कार्रवाई करते हुए पिछले 10 साल से चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे आरोपी गांधी चौक के पास निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र माणकचंद सोनी को अशोक स्तंभ के पास से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है।