गिर्वा: सायरा में खुले कुएं में मिला एक व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Girwa, Udaipur | Apr 4, 2026 उदयपुर जिले के सायरा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बिना मुंडेर वाले कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक दो दिन पहले सिंचाई के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।