गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मिलिए उदयपुर के ऐसे शिक्षक राहुल मेघवाल से, जिन्होंने शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाकर ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना की। यहां प्रतिदिन हजारों विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाई जाती है।
राहुल मेघवाल का सपना है – "हर घर से सरकारी नौकरी"। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस संस्थान से अब तक अनेक विद्यार्थी शिक्षक, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित हो चुके हैं।
संस्थान में सभी शिक्षक निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देते हैं। साथ ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर निःशुल्क मोटिवेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
📍 स्थान: उदयपुर, राजस्थान
#RahulMeghwal #GyanJyoti #FreeCoaching #Education #GovernmentJob #Udaipur #Rajasthan #Motivation #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Jul 29, 2026