कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल धमतरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अटल आरोग्य लैब का अवलोकन किया, जहां 133 से अधिक प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर, अस्पताल विस्तार, मातृ-शिशु इकाई, आई हॉस्पिटल एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
#Dhamtari #HealthCare #AtalArogyaLab #PublicHealth #Chhattisgarh
Dhamtari, Chhattisgarh | Jun 3, 2026