ग्राम के परस्तराई के किसान श्री योगेश कुमार साहू ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खरीफ एवं रबी फसलों की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि चना एवं गेहूं की फसलों में नैनो यूरिया का उपयोग करने से उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने नैनो यूरिया का उपयोग किया था, जिससे फसल की वृद्धि एवं उत्पादन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।
श्री साहू ने बताया कि नैनो यूरिया सोसायटी में आसानी से उपलब्ध हो रहा है तथा इसकी प्राप्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया के उपयोग से किसानों को लाभ मिल रहा है और खेती की लागत को नियंत्रित करने में भी सहायता मिल रही है। इसके लिए उन्होंने शासन एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
#NanoUrea #NanoUreaPlus #IFFCO #KisanHitMein #KrishiVikas