सरोजनी नगर: कृष्णा नगर क्षेत्र में सिटी बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट व अभद्रता, तीन लोग गिरफ्तार
आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो के बारे में बताया गया कि कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित नहर चौराहे पर तीन दबंगों द्वारा सिटी बस के चालक व परिचालक के साथ गाली गलौज की गई और अभद्रता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। तो वही देखने में आया कि जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।