उनियारा: अलीगढ़ में जीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 किलो गांजा किया गया जब्त
Uniara, Tonk | Aug 1, 2026 अलीगढ़ कस्बे में जीएसटी टीम व पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही 50 किलो गांजा जब्त किया है। शनिवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार जीएसटी टीम व उनियारा, बनेठा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अलीगढ़ के दशहरा मैदान में 50 किलो गांजा जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कार व बाईक जब्त की है।