बेनीपट्टी: करहरा गांव में वसुधा केंद्र सह मोबाइल दुकान में चोरों ने लाखों के सामान की चोरी की, CCTV फुटेज आया सामने
करहरा गांव में दिलीप कुमार यादव नामक दुकानदार के वसुधा केंद्र सह मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने शनिवार देर रात्रि को लाखों रूपये के सामान की चोरी कर ली है। वहीं रविवार सुबह को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।