बेनीपट्टी: अरेर निवासी एक नाबालिग बच्ची को घर में खेलते समय सांप ने काटा, मधुबनी सदर अस्पताल किया गया रेफर
बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना क्षेत्र के अरेर निवासी 1 नाबालिग बच्ची को घर में खेलते समय सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर स्थिति को नाजुक देखते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टर ने मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।