बेनीपट्टी: बेनीपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
बेनीपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बेनीपट्टी एसडीएम मनीषा एवं बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। स्थानीय सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों के साथ आगामी होली पर्व, ईद पर्व एवं लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।