ढीमरखेड़ा: बरेहटा समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा मवेशियों का आतंक, सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
बरेहटा सहित कई ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बेसहारा मवेशियों की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है गांव की सड़कों से लेकर मुख्य मार्गों तक मवेशी खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गौशालाएं होने के बावजूद इन मवेशियों को वहां रखा नहीं जाता