डीएल मार्ट पहुंचे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, संचालकों ने किया स्वागत
मशहूर गायक की मौजूदगी से मार्ट में दिखा उत्साह, प्रशंसकों में सेल्फी लेने की रही होड़
नोहर तेज़।
हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा ने नोहर स्थित डीएल मार्ट में शिरकत की। उनके मार्ट पहुंचने पर डीएल मार्ट के ऑनर लोकेश बंसल एवं पवन मिश्रा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मार्ट में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मासूम शर्मा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ मुलाकात की और फोटो भी खिंचवाए। मार्ट संचालकों लोकेश बंसल एवं पवन मिश्रा ने मासूम शर्मा का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
हरियाणवी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मासूम शर्मा के नोहर आगमन से उनके प्रशंसकों में खुशी देखने को मिली।
#MasoomSharma #DLMart #LokeshBansal #PawanMishra #Nohar #नोहर #हरियाणवीगायक #HaryanviSinger #NoharNews #नोहरतेज