सुपौल में फिल्मी स्टाइल में एक पत्रकार की हत्या की कोशिश की गई। NH-27 पर कार में दबे पत्रकार गोपाल कुमार को मृत समझकर दो काले रंग की कार में सवार बदमाश निकल गए। गनीमत रही कि पुलिस के पहुंचने पर जख्मी पत्रकार को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया और वह बाल-बाल बच गए। लेकिन बदमाशों के इस हैरत अंगेज वारदात ने सनसनी फैला दी है। हालांकि सुपौल SP शरथ आर.एस के निर्देश पर पुलिस एक्शन मोड में है। घटना स्थल से जुड़े थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। घटना 31 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर की सुबह से पहले की है।
#BiharPolice #Supaul Kashish News Aaj Tak NDTV India BBC News हिन्दी
Araria, Araria | Nov 10, 2026