#जघीना_के_युवक_से_गुंडागर्दी..
भरतपुर। जिले के जघीना निवासी हरीश ने अलवर में राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर स्थित एमआईए टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर जबरन गाड़ी के कागजात छीनने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। हरीश के अनुसार, टोल कर्मियों ने उनकी शराब से भरी गाड़ी को ओवरलोड बताते हुए कागजात अपने कब्जे में ले लिए और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने इस पूरी घटना का एक वीडियो बनाकर राज्य और केंद्र सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026