Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
akash_gupta190
"कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे हैं कि 'हनुमान जी तो बाहर के हैं'। अगर मैं बाहर का हूँ, तो अपना कौन है, उसका नाम बता दो ताकि मैं जाकर उसके दर्शन कर लूं।" - हनुमान बेनीवाल, सांसद
Bharatpur, Bharatpur
| Jun 20, 2026
MORE NEWS
#जघीना_के_युवक_से_गुंडागर्दी.. भरतपुर। जिले के जघीना निवासी हरीश ने अलवर में राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर स्थित एमआईए टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर जबरन गाड़ी के कागजात छीनने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। हरीश के अनुसार, टोल कर्मियों ने उनकी शराब से भरी गाड़ी को ओवरलोड बताते हुए कागजात अपने कब्जे में ले लिए और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने इस पूरी घटना का एक वीडियो बनाकर राज्य और केंद्र सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026
#री_नीट_पेपर_का_मामला.. भरतपुर। देशभर में 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा से ठीक पहले अजमेर में पेपर बेचने का मामला सामने आया है। यहां डीएवी कॉलेज की एक छात्रा को वीडियो कॉल पर कथित पेपर दिखाकर 30 हजार रुपये की मांग की गई और भुगतान के लिए फोन-पे का क्यूआर कोड भेजा गया। छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण सिंह ठाकुर की शिकायत पर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कॉल पर दिखाया गया पेपर असली था या फर्जी।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026
#मंत्रीजी_की_पुलिस_को_सौगात.. भरतपुर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अपनी विधायक निधि से डीग जिला पुलिस को 6 नए वाहन प्रदान किए हैं। भरतपुर रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने फीता काटकर इन वाहनों का शुभारंभ किया और थाना अधिकारियों को चाबियां सौंपीं।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026
#भरतपुर। बयाना सदर थाना इलाके के ईटखेड़ा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत बयाना अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन एक पक्ष के दयाराम गुर्जर की हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भरतपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर, इस झगड़े में घायल हुए कुलदीप, अजीत, अवतार, राजेश और रामहरी का बयाना अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव ईटखेड़ा में दयाराम गुर्जर और नत्थी गुर्जर के पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जिसने आज उग्र रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026