पीलीबंगा: पीलीबंगा में सीवरेज नाले से मिला अज्ञात शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने की अपील
पीलीबंगा कस्बे की आनंद विहार कॉलोनी के पास नगरपालिका के सीवरेज नाले से आज मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है और अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास है मृतक ने कुर्ता पजामा पहन रखा है।