गिरियक: सतौआ पंचायत मुखिया के पति हत्याकांड का उदभेदन, पांच गिरफ्तार, गिरियक थाना में राजगीर डीएसपी ने की प्रेसवार्ता
गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत मुखिया के पति बलवीर यादव उर्फ बाले यादव हत्याकांड का गठित एसआइटी ने उदभेदन कर लिया है. राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने गिरियक थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस हत्याकांड में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.