गिरियक: पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने नशे की हालत में दो व्यक्तियों को दुर्गापुर गांव से किया गिरफ्तार
पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने दुर्गापुर गांव से नशे की हालत में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार है और मेडिकल जांच में इन दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है.