हसपुरा: हसपुरा में शोभा की वस्तु बना सार्वजनिक शौचालय, बनने के बाद लोगों को नहीं मिल रहा इसका लाभ
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए सार्वजनिक शौचालय शोभा की वस्तु बनी हुई है। सोमवार को पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामजीत राम बताया की प्रखंड मुख्यालय में सार्वजनिक शौचालय बनने कै बाद अब तक बेकार पड़ा है।जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है।