मोतिहारी: डीएम ने वार्ड संख्या 34 में संचालित आंगनवाड़ी सह क्रेच का किया निरीक्षण
मोतिहारी के वार्ड संख्या 34 में संचालित आंगनवाड़ी सह क्रेच का निरीक्षण डीएम सौरभ जोरवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रेच का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के 6 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को कार्यालय अवधि में डे केयर की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों की आवश्यक मातृत्व संबंधी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए कार्य कर सकें