मोतिहारी: मोतिहारी शहर के वार्ड नंबर 34 में संचालित आंगनबाड़ी-सह-क्रेच का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया
मिशन शक्ति योजना अंतर्गत मोतिहारी शहर के वार्ड नम्बर 34 में संचालित आंगनबाड़ी-सह-क्रेच का निरीक्षण जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा किया गया। क्रेच का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के 6 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को कार्यालय अवधि मे डे केयर की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि कामकाजी माताएं अपने बच्चों की आवश्यक मातृत्व संबंधी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर सके।