सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने चार जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 52 ताश पत्ते और नगदी बरामद
सादाबाद पुलिस के द्वारा गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला पोखरवाला स्थित अंबेडकर पार्क में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सादाबाद पुलिस के द्वारा छापा मारकर मौके से चार जुआरीयों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से ₹800 की नगदी और 52 ताश पत्ते बरामद हुए है।