अमरोहा को मिला नया प्रभारी मंत्री, राज्य शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी संभालेंगी जिम्मेदारी
गुलाबो देवी को शासन ने अमरोहा जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद अब जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
गुलाबो देवी समय-समय पर अमरोहा का दौरा कर विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगी और शासन की योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कराने पर जोर देंगी। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगी, ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिले में प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Amroha, Amroha | Jun 3, 2026