धनवार: मुखिया ने जर्जर कच्ची सड़क को पक्की कराने की मांग, DC को सौंपा आवेदन
धनवार प्रखंड के भलुटांड़ पंचायत अंतर्गत गोदोडीह गांव से पचरुखी पंचायत के मोदीडीह तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी जर्जर कच्ची सड़क को पक्की कराने की मांग को लेकर भलुटांड़ पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन सौंपा है।