गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरसोत पंचायत के धीरोसिंघा गांव में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से अरविंद कुमार राय (55 वर्ष) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है कि वे अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे दो पुत्र हैं, जिनमें एक निजी नौकरी करता है जबकि दूसरा अभी नाबालिग है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा देने की मांग की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
📍 स्थान: धीरोसिंघा गांव, पिंडरसोत पंचायत, हीरोडीह थाना क्षेत्र, गिरिडीह (झारखंड)
#Giridih #HeroDih #JharkhandNews #BreakingNews #ElectricShock #AccidentNews #LocalNews #PNANewsIndia