घाटोल: जेथोरपाड़ा में ऑटो पलटने से एक युवक घायल, घाटोल थाने में ऑटो चालक के खिलाफ दी गई रिपोर्ट
घाटोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेथोरपाड़ा मे एक ऑटो पलटने का मामला सामने आया है।ऑटो पलटने से एक युवक घायल हो गया। सोमवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार घायल प्रार्थी विनोद पुत्र वरसेंग मईडा निवासी रूजिया ने ऑटो चालक पर गपलत पूर्वक चलाकर पलटी खाने से उसका पैर टायर के नीचे आ जाने से चोटिल होकर घायल होने को लेकर ऑटो के नंबरों के आधार पर घाटोल थाने मे रिपोर्ट दी।