करछना: मामा भांजा पुलिस चौकी के सामने पल्सर सवार उचक्कों ने युवक का मोबाइल छीनकर हुए फरार,दी गई मामले की तहरीर
नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी के सामने युवक का मोबाइल छीनकर पल्सर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए,पीड़ित युवक कौंधियारा थाना क्षेत्र के भमोखर गांव का रहने वाला है,युवक ने बताया कि पल्सर बाइक सवार दो उचक्कों ने मोबाइल फोन छीना है,हालांकि मामले को लेकर पीड़ित द्वारा नैनी कोतवाली में तहरीर दी गई है,पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।