करछना: बेनीपुर गांव में खेत में घास चर रही गाय को दबंगों ने लाठी डंडों से मारकर उसका पैर तोड़ा पुलिस से की गई शिकायत
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत बेनीपुर गांव में उक्त गांव निवासी धीरेंद्र प्रसाद वर्मा मंगलवार सुबह अपनी गाय घास चरने के लिए खेत में खोल रखा था। उसी दरमियान गाय घास चरते चरते पड़ोस के तिलक राज के खेत में पहुंच गई। जिसे देख तिलक राज बेटे के साथ पहुंचकर गाय को मार कर उसका पैर तोड़ दिया। धीरेंद्र प्रसाद वर्मा ने पुलिस से शिकायत किया है।